फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया हजारों रुपए का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। सुरियावां थाना अंतर्गत पाली पुलिस चौकी के समीप बुधवार की रात चोरों ने एक मकान के नौ कमरों का ताला तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर खलबली मच गई। पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण किया और लौट गई।
विज्ञापन

पाली चौकी से महज दो सौ मीटर दूर जीत नारायण शुक्ला का मकान है। वह पूरे परिवार के साथ ज्ञानपुर स्थित मकान में रहते हैं। चोर बीती रात छत के रास्ते मकान के अंदर घुस गए और एक-एक कर नौ कमरों में बंद तालों को चटकाकर साड़ी, कपड़ा, कंबल और पीतल के बर्तन समेत लगभग 40 हजार मूल्य के कीमती सामान उठा ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर परिवार जब घर पहुंचा तो सभी कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरे मिले। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लिखापढ़ी की। पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई चोरी की घटना से ग्रामीण सुरक्षा को लेकर सहम गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें