फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ओडिशा से गांजा लाकर पूर्वांचल के जिलों में बेचते थे, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गजिया ओवरब्रिज के पास से गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।उनके पास से दो बैग में 12 किलो 546 ग्राम गांजा बरामद किया। गांजे की कीमत तीन लाख 20 हजार बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ओडिशा से सस्ते दर पर गांजा खरीदकर लाते थे। पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में ऊंचे कीमत पर उसकी बिक्री करते थे। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गिरोह में शामिल अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम गाजिया ब्रिज के नीचे पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी लवकुश पटेल निवासी जितापुर रामपुर और अभिषेक पटेल निवासी सेहरा रामपुर जौनपुर को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से दो बैग में 12 किलो 546 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस दौरान उप निरीक्षक बृजेश कुमार राय, वीरेंद्र यादव, विनोद यादव, तौकीर अहमद, रवि प्रकाश पाठक, नितेश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें