फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नाबालिगों का अपहरण करके करते थे सामूहिक दुष्कर्म, चार पर लगा गैंगेस्टर एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। नाबालिगों को बहलाकर भगाने और सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि गैंग लीडर संतोष यादव निवासी पुरेझम्मन गोपीगंज, ऊषा देवी निवासी घोसीपुरा नजीमाबाद बिजनौर, आकाश गुप्ता निवासी खाजमपुर माजरा थाना रोहता जिला मेरठ, रोहतास बाबरिया निवासी मांडा परागपुर राजस्थान के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। करीब छह महीने पहले एक मामले में अपह्त के बयान और विवेचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गैंग लीडर भदोही का रहने वाला है। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि 22 अक्तूबर 2025 को ज्ञानपुर थाने में एक नाबालिग के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अपहृता की बरामदगी के बाद पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर धाराओं की वृद्धि की गई थी। विवेचना में पता चला कि गैंग लीडर और गैंग के सदस्य नाबालिगों को बहलाकर भगा ले जाते थे। उसके बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते थे। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में भेजा गया। एएसपी ने बताया कि गिरोह के दहशत से समाज का कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने और गवाही देने का साहस नहीं जुटा पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें