अभोली। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के चौर बौरीबोझ में बदमाशों ने एक युवक को रोककर उसका मोबाइल छीन लिया और उससे पासवर्ड पूछकर 69 हजार रुपये जबरदस्ती निकाल लिए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रमाकांत यादव ने बताया कि भागीरथीपुर निवासी बाबूराम ने बताया कि 24 अक्तूबर को वह अपने परिचित से मिलने जा रहा था। इस बीच चौर बोरीबोझ के पास आरिफ निवासी तिलकठ बंदीपटट्टी सरायममरेज, गंगानगर प्रयागराज, राजा चौबे निवासी नीबी, दुर्गागंज, आनंद कन्नौजिया व शनि बिंद निवासी बौरीबोझ ने उसे रोककर मार-पीटा और मोबाइल छीन लिया। जबरदस्ती पासवर्ड पूछकर 69 हजार रुपये निकाल लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। इतनी बड़ी धनराशि कैसे निकाली गई, इसकी भी जांच की जा रही है।