फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 6700 प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
ज्ञानपुर के जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग के लिए प्रवासियों की जुटी भीड़। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही जिले में बुधवार को प्रवासियों का रेला उमड़ पड़ा। महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और गुजरात समेत विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में पहुंचे। चिकित्सकीय जांच के लिए प्रवासी कामगारों के पहुंचने से अस्पताल और शेल्टर होम परिसर भर गए। 6700 से अधिक प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिला अस्पताल में बड़ी तादाद में प्रवासियों ने कतारबद्ध होकर जांच कराई। भदोही नगर के सीएचसी और एमबीएस अस्पताल में ढाई हजार से अधिक प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन में छूट मिलने के साथ ही जिले में प्रवासियों का आगमन शुरू हो गया है। ट्रेनों से पहुंचने के साथ ही ऑटो, टैक्सी और अन्य निजी साधनों से मुंबई, दिल्ली में रहने वाले लोग परदेस से घर वापसी करने लगे हैं। बुधवार को ज्ञानपुर स्थित जिला अस्पताल में लगभग 1145 प्रवासी थर्मल स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे। दोपहर तक वे लाइन लगाकर खड़े रहे। गोपीगंज के जिला पंचायत इंटर कॉलेज परिसर में बने शेल्टर होम में 950 प्रवासी पहुंचे। इनमें से 281 लोगों का सीएचसी गोपीगंज में चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने की हिदायत देकर घर भेज दिया गया। भदोही नगर के एमबीएस राजकीय अस्पताल में 1800 प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जबकि चौरी रोड स्थित सीएचसी पर 737 प्रवासियों की स्क्रीनिंग की गई। सुरियावां सीएचसी पर 148 गांवों के 2101 प्रवासियों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से छह लोगों के शरीर का तापमान सौ से अधिक पाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी पाठक के मुताबिक सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई है।
महाराष्ट्र से आए प्रवासियों को लेकर पहुंचे दर्जनों ऑटो रिक्शा की कतार देखकर एकबारगी लोगों को मुंबई के किसी ऑटो स्टैंड की तस्वीर याद आने लगी। जिला अस्पताल के सामने मुंबई से आए ऑटो रिक्शा कतार में खड़े थे। वे सभी प्रवासियों को लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें