फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा के लिए रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें दीपावली, भाई दूज, देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा और छठ पूजा जैसे पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर चर्चा की गई। पर्व पर बेहतर सुरक्षा, सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि जो पोल टूटे हैं उन्हें तत्काल ठीक कराएं। आतिशबाजी/पटाखें की अस्थायी दुकान लगाने के लिए दुकानदार एसडीएम के यहां प्रार्थना पत्र दें। डीपीआरओ, ईओ और बीडीओ को निर्देश दिया कि त्यौहार से पहले ही सफाई व्यवस्था बेहतर करें। एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि सभी बाजारों में चिह्नित पटाखों की दुकान वाले स्थान पर एक फायर बिग्रेड की गाड़ी उपलब्ध रहेगी।
पर्यावरण प्रदूषण के मद्देनजर कम पटाखे जलाने और मिट्टी के दिये जलाने की सलाह दी गई। कहा कि धनतेरस के दिन खरीदारी के मद्देनजर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस, बैरीकेडिंग, पार्किग डायवर्जन, पेट्रोलिंग, पुलिस बल की उपलब्धता रहेगी। महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ न हो इसके लिए एन्टीरोमियों पुलिस की महिला पुलिसकर्मी सादे वर्दी में तैनात रहेंगी। अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने दीपोत्सव और छठ पूजा के मद्देनजर हरिहर नाथ मंदिर से ज्ञानसरोवर, रामपुर घाट, सीतामढ़ी, सेमराध नाथ धाम पर सफाई, चेंजिग रूम, प्रकाश व्यवस्था, राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानपुर ने दुकानदारों से आपसी संवाद कर अतिरिक्त मेज, चौकी को हटाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें