फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए पूंजी की कमी नहीं होगी : सीडीओ

विज्ञापन
पटेलनगर में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के ऋण वितरण शिविर चेक के साथ खड़े उद्यमी और अ​धिकारी। स्
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पटेल नगर स्थित चित्रांगन लॉन में शुक्रवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की ओर से वृहद ऋण वितरण शिविर आयोजित किया गया। इसमें लघु उद्यम स्थापित कर स्वरोजगार करने वाले उद्यमियों को ऋण का चेक दिया गया। सभी को मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने कहा कि युवाओं को उद्यम स्थापना के लिए पूंजी की समस्या आड़े नहीं आएगी। सभी बैंक प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण का कार्य कर रहे हैं। सीएम युवा, पीएम सूर्यघर जैसी योजनाओं में बैंक आप सभी के सहयोग के लिए तत्पर है।
बैंकिंग योजनाओं का उद्देश्य केवल ऋण वितरण नहीं, बल्कि स्वरोजगार, उद्योग, कृषि एवं लघु व्यवसायों को प्रोत्साहित कर जनपद की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। उन्होंने शाखा प्रबंधकों और बैंक के सभी अधिकारियों से अपील किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप जिले के सीडी रेशियो को इस वित्तीय वर्ष में ही 60 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने के प्रयास करें। इस दौरान 65 लाभार्थियों को चार करोड़ रुपए का चेक वितरित किया गया। एलडीएम अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार बैंक काम करें।
विज्ञापन

वित्तीय परामर्श दाता विनीत सिंह ने साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्यामदास गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें