ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में उपचार कराने आने वाले मरीजों के तीमरदारों का अब दिक्कतों का सामाना नहीं करना पड़ेगा। बढ़ते ठंड को देखते हुए चिकित्सालय के मुख्य गेट के बगल में रैन बेसरा बनाया गया है। जहां पर 20 तीमरदार एक साथ रात गुजार सकते हैं। जिला चिकित्सालय में रोजाना औसतन 800 से 900 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अलावा इमरजेंसी में 40 से 45 मरीज देखे जाते हैं। जरुरत पड़ने पर मरीजों को रोका भी जाता है। ऐसे में उनके साथ जो तीमारदार रूकते हैं। उनकी परेशानी बढ़ जाती है। मरीज के साथ अस्पताल में रात गुजारने वाले लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखकर यहां 20 बेड का रैन बसेरा बनाया गया है। सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य गेट के बलग में 20 तीमरदारों को रात गुजारने के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। यह रैन बसेरा ऊपर से छाजनदार है, तीन साइड से घिरा है। सामने की ओर खुला है, जो टाइल्सयुक्त है। रैन बसेरा के बगल में प्यास बुझाने के लिए नल की व्यवस्था है।