फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रबेली की टीम को अनेगपुर में छह विकेट से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। क्षेत्र के रबेली खास स्थित शिवाला मैदान में बुधवार को हैंडरम क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्धाटन मैच पीसीसी अनेगपुर और वाट्सअप क्रिकेट क्लब रबेली के बीच खेला गया। जिसमें अनेगपुर की टीम ने रबेली टीम को शिकस्त दी। मैच का उद्धाटन भाजयुमो के मंडल महामंत्री शुभम सिंह ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से सौहार्द बढ़ता है और प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। इसके बाद हुए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुवे वाट्सअप क्रिकेट क्लब रबेली की टीम ने 6 ओवर में 53 रन बनाकर अनेगपुर की टीम के सामने 54 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी पीसीसी क्रिकेट क्लब अनेगपुर ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। विजेता टीम के 20 गेंद पर 3 चौके की मदद से 30 रन बनाने वाले रोहित कुमार को में आफ द मैच दिया गया। मौके पर ग्राम प्रधान गोरख नाथ पासी, सन्तोष कुमार, रिंकू सिह, बबलू, राजू आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें