फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवर यात्रा पर सुरक्षा के रहेंगे व्यापक इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सावन में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की चर्चा हुई। सुरक्षा का खाका खींचने के साथ ही यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि शासन की मंशा है कि कांवड़ यात्रा में किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन स्तर से पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कांवड़ यात्रा के आयोजकों, नवयुवक मंगल दल के सदस्यों और एनसीसी, स्काउट कैडेट्स से वार्ता की। कहा कि कांवड़ यात्रियों को पेयजल, खानपान आदि की व्यवस्था की जाए। प्रशासनिक अधिकारियों और एनएचएआई प्रतिनिधि को राष्ट्रीय राजमार्ग की साफ-सफाई संग उक्त मार्ग को कूड़ा कचरा से मुक्त रखने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए राजमार्ग पर कुछ-कुछ दूरी पर पुलिस के जवान तैनात होंगे। इसके बाद अधिकारियों ने ऊंज बॉर्डर से लेकर बाबूसराय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूट का अवलोकन किया। इस दौरान किन-किन स्थानों पर कट बनेगा और कहां शिविर होंगे, पर चर्चा की। कांवड़िया लेन की तरफ पड़ने वाली मीट मांस की दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें