फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में सुरक्षित हैं भदोही के तीर्थयात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही/गोपीगंज। कालीन नगरी से बर्फानी बाबा के दर्शन को गया 24 तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ में सुरक्षित है। कुछ तीर्थ यात्रियों ने बाबा के दर्शन कर लिए जबकि अधिकतर बादल फटने के बाद पांच किमी दूर ही रोके गए हैं। तीर्थयात्रियों को लेकर परिवार वाले काफी चिंतित है।
विज्ञापन

30 जून को भदोही रेलवे स्टेशन से अमरनाथ यात्रा पर पूर्व सभासद प्रदीप कुमार और उनके छह साथी गए हैं। शनिवार को एक यात्री संजय कुमार से वाट्सएप काल पर हुई बातचीत के बाद सभी लोगों ने कहा कि बाबा बर्फानी की कृपा से वे सभी सुरक्षित हैं लेकिन उन्होंने बेहद नजदीक से मौत का मंजर देखा। पूर्व सभासद प्रदीप कुमार के साथ विनय बरनवाल, सुधीर सजवार, विश्वनाथ जायसवाल, संजू कुमार, नरेश सेठ व गिरीश सेठ अमरनाथ यात्रा पर गए हैं। वे शनिवार को घर वापसी के लिए रवाना हो गए हैं। गोपीगंज से बाबा बर्फानी का दर्शन करने अमरनाथ की यात्रा पर निकली युवाओं की टोली पंचतरणी मे विश्राम कर रही है। शुक्रवार को अमरनाथ धाम मे बादल फटने की घटना के बाद यात्रा रोक दी गई है। तीर्थ यात्रा पर गए युवकों के परिजनों ने उनके बाबा बर्फानी के धाम से पांच किलोमीटर पूर्व पंचतरणी में रुकने की जानकारी होने और वार्ता के बाद राहत की सांस ली। चार जुलाई को अमरनाथ धाम की यात्रा पर नगर से 18 युवकों का दल रवाना हुआ था। यात्री दल मे शामिल सूरज पंडा, गणेश मोदनवाल, सुरेश बघेल, पिंटू जायसवाल, राजेश जायसवाल, जगदीश्वर जायसवाल, सुनील भोजवाल, दिनेश गुप्ता, आकाश शर्मा, शुभम माली, संतोष भोजवाल, अनिल सेठ, आशीष मोदनवाल, अजय जायसवाल, अजय गुप्ता, निलेश यादव, राहुल गुप्ता, दीपक मोदनवाल सहित युवकों की टोली सात जुलाई को 34 किलोमीटर की पैदल यात्रा पहलगाम से शुरू की। शुक्रवार को बादल फटने की घटना के बाद यात्रा स्थगित हो जाने पर पंचतरणी में ही रोक दिया गया है। अब सभी यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें