फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भाजपा कार्यालय में पति-पत्नि के बीच हुई बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
जोरईं स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को स्थापना दिवस के कार्यक्रम मेंं भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय में सुबह 11 बजे से स्थापना दिवस कार्यक्रम चल रह था। इसमें सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख अन्य नेता माैजूद थे। दोपहर करीब दो बजे कार्यक्रम के दौरान गोपीगंज निवासी भाजपा नेता गगन गुप्ता और उनकी पत्नी भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सरिता गुप्ता के बीच बहस शुरू हो गई। इससे जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी परेशान हो गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। पुलिस को सूचना दी गई। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि पारिवारिक मामले में दोनों में विवाद हुआ है। दोनों भाजपा के कार्यकर्ता हैं। समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सरिता गुप्ता ने आरोप लगाया कि महिला होने के कारण उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। वह अपने मायके में रह रही हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने आती हैं, लेकिन उन्हें अक्सर परेशान किया जाता है। वही गगन गुप्ता ने बताया कि बातचीत चल रही थी। पारिवारिक विवाद में पत्नी से हल्की बहस हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें