फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईवे पर गिराई से दो किमी तक लगी वाहनों की लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर रविवार की रात गिराई से राजपूत ढाबा तक करीब दो किमी तक ट्रकों की कतार लगी रही। रात करीब 10 से देर रात तक लगी रही वाहनों की कतार के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर रोका गया था। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि शादी विवाह के सीजन में अनावश्यक जाम से बचाने के लिए भारी वाहनों को आवश्यक पूछताछ के बाद छोड़ा गया। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर रविवार की रात करीब 10 बजे गिराई के पास भारी वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। वाहनों को रोके जाने से करीब दो किमी तक ट्रकों की लंबी कतार लग गई। इसको लेकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में जाम में फंसे ट्रक चालक परेशान नजर आए। ट्रक चालकों के अनुसार करीब एक घंटे तक वे वहां खड़े रहे। हालांकि बाद में वाहनों को छोड़ा गया। बताया गया कि मिर्जापुर जाने के लिए छोटे-बड़े वाहन चालक कठौता से कट मार कर ब्रिज के नीचे से मिर्जापुर तिराहे पर होते हुए निकलते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका के साथ-साथ जाम की स्थिति भी बनती है। ऐसे में मिर्जापुर जाने वाले वाहनों को ब्रिज के ऊपर से छोड़ा गया। वे औराई होकर मिर्जापुर पहुंचे, जबकि ज्ञानपुर, गोपीगंज आने वाले चालकों को ब्रिज के नीचे से छोड़ा गया।
विज्ञापन

शादी-विवाह के सीजन में ब्रिज के नीचे नगर में जाम न लगे। इसके लिए कठौता के पास वाहन चालकों से पूछताछ करके छोड़ा जा रहा था। मिर्जापुर जाने वाले वाहन औराई होकर गंतव्य तक पहुंचे, जबकि ज्ञानपुर गोपीगंज की ओर आने वाले वाहन ब्रिज के नीचे से आए। -अनिल सिंह, यातायात प्रभारी, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें