फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तहसील में वादकारियों की बैठने की व्यवस्था नहीं, दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं से लेकर वादकारियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। यहां पर बैठने की जगह, शेड, पेयजल एक प्रमुख समस्या है। अधिवक्ता चेंबर तो बनाया गया है, लेकिन यहां लगे आरओ काफी समय से खराब हैं। हैंडपंप भी खराब होने से लोगों को दिक्कत होती है। शौचालय की साफ-सफाई न होने से भी लोग परेशान होते हैं। हालत यह है कि कंप्यूटर टाइपिंग, स्टाम्प वेंडिंग और दस्तावेज लेखकों के लिए भी पक्की और व्यवस्थित जगह उपलब्ध नहीं है। औराई तहसील बार के अध्यक्ष रमाकांत दूबे ने बताया कि अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा के लिए पूर्व में एसडीएम को पत्रक दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। जल्द ही बार एसोसिएशन बैठक कर आगे की रणनीति बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें