तुलापुर बहादुरान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनाते स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती। स्रोत आयोजक
ब्लॉक क्षेत्र के तुलापुर बहादुरान छतमा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को कथावाचक स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का मुख्य उपदेश कलियुग रूपी कीड़े को नष्ट करना है। जिस तरह से बगुला और मोर इत्यादि इस सांसारिक कीड़ा का भक्षण कर खा जाते हैं। उसी प्रकार भागवत महापुराण की कथा कलियुग के समस्त दोष को नष्ट कर देता है। अठारह पुराणों का सार मुख्यतः इन्हीं दो बातों पर निर्भर करता है। इस संसार में किसी को सताने से बड़ा कोई पाप नहीं, किसी की सहायता से बड़ा कोई पुण्य नहीं। इस मौके पर देवेंद्र नाथ दुबे, चिंतामणि गौड़, राकेश वर्मा, गणेश, सदन चौरसिया, लालजी, ध्रुव पांडेय, रिंकू मौजूद रहे। संवाद