ढ़ाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां पर नई डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। इसकी अनुमति से चार महीने पहले ही मिल चुकी है।
दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से उच्चाधिकारी को पत्र भेजा है। जिससे मशीन जल्द ही स्थापित हो सके। सुरियावां सीएचसी पर 10 साल पहले डिजिटल एक्सरे मशीन आई थी, लेकिन इंस्टाल न होने के कारण मशीन खराब हो गई। अब इसके स्थान पर नई एक्सरे मशीन लगाई जाएगी।
जिसका लाभ मरीजों को मिलेगा, उन्हें एक्सरे कराने के लिए निजी सेंटरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह सीएचसी जौनपुर सीमावर्ती होने के कारण हर दिन 400 से 500 की ओपीडी होती है।
आसपास के गांव के लोग यहां पहुंचकर उपचार कराते हैं। हर दिन कम से कम 30 लोगों को एक्स-रे की जरूरत होती है, लेकिन इसकी सुविधा न होने के कारण उन्हें निजी सेंटर पर रूख करना होता है।
यदि सब कुछ ठीक रहा, तो अगस्त माह के आखिरी तक एक्सरे मशीन की सौगात मिल सकती है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई है। मरीजों का इसका लाभ मिल रहा है। इसे और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।