भदोही नगर में राजकीय बस स्टैंड का निर्माण होने के बाद भी वाराणसी-प्रयागराज आने-जाने के लिए बस सेवा की शुरूआत नहीं हुई है। इससे लोग पूरी तरह से रेलवे पर आश्रित है।
काफी संख्या में लोगों का प्रतिदिन वाराणसी और प्रयागराज जाना होता है। प्रयागराज के लिए लोगों को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ता है जबकि वाराणसी जाने वालों को केवल ट्रेन का ही सहारा है।
दुर्गागंज, सुरियावां, मोढ़, भदोही, चौरी से हजारों व्यापारी, छात्र और कर्मचारी वाराणसी जाते हैं। यात्रियों का कहना है कि जीप में आठ के बजाय 15 यात्री सवार हो जात हैं। वहीं निजी बस से वाराणसी पहुंचने में दो से तीन घंटे का समय लग जाता है। यात्री रामराज यादव ददा ने कहा कि भदोही के जमुनीपुर में कई वर्ष से राजकीय बस स्टैंड बनकर तैयार है
लेकिन बसें नहीं चलाई जा रही हैं। बताया कि प्रयागराज में माघ मेला अथवा विशेष आयोजन होने पर बसें संचालित की जाती हैं फिर रोक दी जाती हैं। इस बारे में परिवहन निगम के के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि भदोही से मिर्जापुर और जाैनपुर के लिए बसें जाती हैं। प्रयागराज और काशी के लिए औराई से बस चलती हैं।