फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सिक्स लेन के किनारे बिजली के खंभों को लेकर हो रहा विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। इन दिनों पड़ाव से गोधना तक सिक्स व फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। सिक्स लेन के किनारे नाले का निर्माण कर लिया गया है, जबकि बिजली के खंभे शिफ्ट करने में विवाद सामने आ रहा है। विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को पीडब्ल्यूडी व विद्युत निगम के एसई अपनी टीम के साथ पहुंचे, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया। सिक्स लेन के किनारे करीब 26 खंभे ऐसे आ रहे हैं, जिनसे सटे हुए मकान हैं। इन मकानों के बारजे के बिल्कुल समीप से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। इन मकानों के लोग इन खंभों को हटवाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे उनके लिए हमेशा खतरा बना रहेगा। वहीं पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि लोगों के बारजे और मकान का कुछ हिस्सा पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बना हुआ है। उनसे अतिक्रमण हटाने को कहा जा रहा है, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। उन्होंने विभाग की जमीन की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवाने की बात भी कही है। इस दौरान मौके पर विद्युत निगम के एक्सईएन सुनील यादव, एसडीओ मनोज कश्यप व पीडब्ल्यूडी के जेई धर्मेंद्र जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें