फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगाकर दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के लखनों मोड़ के पास सोमवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर दो लाख के कपड़े और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदार हतप्रभ रह गया। दोपहर बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला। पुलिस गश्त न होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

लखनों टकटैंया गांव निवासी संतोष पाठक ने चार से पांच दिन पहले व्यापार के लिए लखनों तिराहे पर सुमित एजेंसी क्लाथ सेंटर खोला। रोज की तरह सोमवार की रात में दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात आए चोरों ने दुकान के पीछे सेंध लगाकर हजारों के कपड़े और नकदी उठा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने चोरी की जानकारी दी। संतोष जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो अवाक रह गया। वहां से सारे कपड़े गायब थे। सूचना मिलने पर दोपहर बाद कोतवाली प्रभारी चित्रकूट पुरी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका-मुआयना करने के बाद जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर चोरी होने की खबर लगते ही वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। दुकानदार ने बताया कि पांच दिन पूर्व उसने दुकान खोली थी। सोमवार को दिन में ही दो लाख का कपड़ा आया था। पीड़ित ने बताया कि दो लाख से अधिक के सामान की चोरी हुई। ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। चेतावनी दिया कि तीन दिन के अंदर चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो वह सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें