फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दूकान से एक लाख की चोरी

Mon, 16 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 सुबह चोरी की खबर लगते ही दूकानदार के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने मौका-मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन


सुरियावां नगर के अशोक नगर निवासी अरविंद कुमार मौर्य की ज्ञानपुर रोड पर मोबाइल की दूकान है। प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम दूकान बंद करने के बाद वह घर चले आए।

 देर रात आए चोरों ने दूकान के पिछले हिस्से में लगे लोहे के दरवाजे के तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह आसपास के लोगों ने दूकान के पीछे का दरवाजा टूटने की खबर अरविंद को दी। अरविंद दूकान पहुंचने के बाद अंदर जाकर देखा तो काफी सामान गायब थे।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार 30 मोबाइल पीस, साढ़े चार हजार का रिचार्ज कूपन और मोबाइल के अन्य उपकरण चोरी हुए। पीड़ित के मुताबिक करीब एक लाख का सामान चोरी हुआ।

 चोरी की सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसओ एसके पांडेय ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है।

व्यापारी डा.राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि पुलिस के लचर रवैये से चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। अविलंब चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें