फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शराब पीने के लिए खुद के घर में की चोरी, जांच के बाद चाचा-भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। बनकट छनौरा गांव में खुद के घर में चोरी करने वाले चाचा पंधारी गौतम, भतीजा समरजीत गौतम को रविवार को पुलिस ने असनांव रोड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन, ट्रॉली बैग, बेडशीट, सूट, चुनरी, कुर्ती-सेट, 14 साडि़यां, चांदी के आठ और सोने के तीन आभूषण बरामद किए। पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। बनकट छनौरा निवासी पंधारी गौतम ने 17 अप्रैल को तहरीर दी कि मेरे घर में चोर घुसकर जेवर सहित अन्य सामान उठा ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू की। पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध मिला। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि आरोपी पंधारी गौतम ने पूछताछ में बताया कि गलत लोगों की संगत में आकर वह शराब पीने लगा। आमदनी का कोई स्रोत नहीं था। मैंने भतीजे समरजीत गौतम के साथ अपने घर में चोरी करने की योजना बनाई। 17 अप्रैल को घर के ज्यादातर सदस्य शादी में चले गए थे। पत्नी का बीएचयू में उपचार चल रहा है। रात में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी चोरी किए गए सामान को बेचने के लिए ले जा रहे थे कि पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें