औराई। कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार चोरी हो रही है। कोतवाली क्षेत्र के कठारी प्राथमिक विद्यालय पर मंगलवार की रात चोरों ने स्कूल के रोशन दान को तोड़कर हजारों रुपये के सामान उठा ले गए। इसके बाद परिसर में तोड़फोड़ की।
प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोर कक्षा चार के रूम लगे पंख को पंखा उठा ले गए। शौचालय में टाइल्स को तोड़ दिया। बीते महीनों भर के अंदर विद्यालय में चार से पांच बार चोरी हो चुकी है। सूचना कई बार औराई कोतवाली को दी गई, लेकिन आज तक चोरों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।