फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अनेगपुर के युवक की मौत

Sun, 08 Mar 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अनेगपुर निवासी लाल बहादुर यादव (25) पुत्र स्व. श्यामधर यादव भदोही के तत्कालीन बीडीओ ज्ञानेश्वर तिवारी की गाड़ी चलाता था। स्थानांतरण के बाद भी वह उनकी कार को चलाता रहा।
विज्ञापन


वर्तमान समय में बीडीओ हमीरपुर ज्ञानेश्वर तिवारी की कार बृहस्पतिवार को उन्नाव से लेकर हमीरपुर आ रहा था। उसी दौरान रोडवेज की टक्कर में बीडीओ और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


 दोनों का उपचार कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान चालक लाल बहादुर की मौत हो गई, जबकि बीडीओ का इलाज चल रहा है।
 मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एक भाई की मौत सड़क हादसे में एक साल पूर्व हुई थी, जबकि दो बहनों की भी सड़क दुर्घटना में जान जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें