फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से युवक की जान गई
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले में सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। लोग अलाव जलाकर और धूप सेंककर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। ठंड से पिपरिस के दून का पुरा गांव में एक युवक की मौत हो गई। अब तक जिले में ठंड से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पखवाड़े भर से ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। कोहरे के बीच धूप निकलने के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहरी से लोग परेशान हो गए हैं। रात में अलाव जलाकर और दिन में छतों पर धूप सेंककर राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान लगातार आठ डिग्री के आसपास बना हुआ है। कोहरे के कारण वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर चल रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात ठंड लगने से पिपरिस के दून का पुरा निवासी शिवशंकर यादव (30) की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह रात में फसल की सिंचाई कर घर लौटा। उसके पेट में दर्द हुआ। परिवार वाले अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सुबह कोहरा रहा लेकिन आठ बजे तक धूप निकल आई। ठंडी हवाओं के कारण धूप भी बेअसर दिखा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को तापमान बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान 8.8 जबकि अधिकतम 23.5 डिग्री रहेगा। वहीं दूसरी ओर ठंड के कारण सात से आठ बजे तक ज्ञानपुर समेत अन्य बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें