फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे पर झूलकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली के मामदेवपुर पासी बस्ती में एक युवक ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदि था। वह तीन दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था। इसी को लेकर पत्नी से विवाद हुआ और युवक ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

मामदेवपुर के पासी बस्ती निवासी संजय सरोज का 28 वर्षीय पुत्र मनीष सरोज की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक साल की बच्ची भी है। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार की आजीविका चला रहा था। बताया जा रहा है कि बीते तीन दिनों से वह ई-रिक्शा चलाने नहीं जा रहा था। उसके पिता के अनुसार वह शाम को अपने शराबी दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए निकलता और शराब पीकर घर आता था।
दिनभर वह घर पर ही पड़ा रहता था। सोमवार की रात भी जब वह शराब पीकर घर लौटा तो उसका पत्नी पूजा के साथ विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर वह घर के कमरे में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कुछ हलचल नहीं होने पर परिवार वालों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा पीटा तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक पंखे के सहारे लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें