फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कलनुआ गांव में बुधवार की देर रात एक युवक ने अपने ही घर में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कलनुआ निवासी शिवलाल गौतम (35) नशे का आदी था। आए दिन किसी न किसी बात पर परिवार वालों से विवाद करता था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट भी करता था। बुधवार को भी उसने अपने बच्चों के कपड़े जला दिए और पत्नी से झगड़ा कर उसे बच्चों सहित मायके भेज दिया। देर रात उसने घर में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। भोर में परिवार वाले जब कमरे में गए तो पता चला। परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है। जंगीगंज चौकी प्रभारी पारसनाथ यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें