फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 20 लाख से दुरुस्त होगी सौ शय्या अस्पताल की एक्सरे मशीन, बजट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यालय सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में 14 महीने से खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन अब दुरुस्त की जाएगी। उन्हें निजी सेंटरों का रुख करने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए लखनऊ से विद्युत एडी विभाग ने 20 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति स्वास्थ्य विभाग को दी है। अगस्त 2024 में बारिश के दौरान बिजली गिरने से डिजिटल एक्सरे मशीन खराब हुई थी। इससे ट्रांसफाॅर्मर भी जल गया था। मशीन में तकनीकी खामियां आ गईं थीं, जिससे मरीजों को निजी सेंटरों पर एक्सरे कराना पड़ता था। 30 नवंबर रविवार के अंक में अमर उजाला ने ‘14 महीने में तीन बार पत्राचार, ठीक नहीं हो सकी डिजिटल एक्सरे मशीन नाम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की नींद खुली। मंगलवार को जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लखनऊ विद्युत विभाग में बातचीत की, जहां समस्या का समाधान निकला। लखनऊ विद्युत विभाग ने तकनीकी स्वीकृति (टीसी) मद से स्वास्थ्य विभाग की कार्यदायी संस्था मेसर्स सारिक्स हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को बजट जारी किया है। उम्मीद है कि नए साल से 100 बेड अस्पताल में मरीजों को एक्सरे की सुविधा मिलने लगेगी। अस्पताल में रोजाना करीब 300 की ओपीडी होती है। इनमें से 60 से 70 मरीजों को एक्सरे की जरूरत पड़ती है। टीबी अस्पताल की डिजिटल एक्सरे मशीन पर सिर्फ 50 एक्सरे किए जाते हैं। लोड अधिक होने से मशीन खराब हो सकती है। यहां टीबी और ओपीडी के मरीज एक्सरे कराते हैं। बाकी बाहर का रुख करते हैं। निजी सेंटरों पर 300 से 350 रुपये का अतिरिक्त भुगतान मरीजों को करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें