पूर्वाेत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर परिजनों से बिछड़कर पहुंची महिला को जीआरपी ने बृहस्पतिवार को वाराणसी जाने वाली ट्रेन में बिठाया। मूल रूप से जनपद देवरिया की रहने वाली महिला अंतर्जाती देवी अपने परिजनों के साथ मौनी अमावस्या पर्व पर प्रयागराज स्नान करने गई थी। जहां हादसे के दौरान वह परिजनों से बिछड़ गई। किसी प्रकार ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। प्लेटफॉर्म पर बैठकर महिला को रोते देख जीआरपी चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह समेत अन्य जवानों ने आपबीती सुनी। उसके बाद महिला का कुछ आर्थिक सहयोग करते हुए वाराणसी की ट्रेन पर बैठा दिया।