फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा, दोपहर 12 बजे तक छाए रहे बादल

विज्ञापन
सुबह के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि आने वाले दिनों में कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा। इससे तापमान में कमी आएगी। बुधवार को सुबह से दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की धूप निकली, तेज हवाओं के कारण लोग गलन से परेशान रहे। 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रहीं थीं। कालीन नगरी में बीते सात दिन से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार रात से हवा तेज गति से चलने लगीं, हवा में नमी के कारण बीते 24 घंटे से ठंड का अहसास हो रहा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि बूंदाबांदी होने से अगैती गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है। 15 नवंबर से पहले बोई गई गेहूं की सिंचाई किसान कर रहे हैं। 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही हैं। इस कारण गेहूं की फसल गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें