फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मौसम ने डाला व्यवधान, चरमराई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण अब तक कोई विशेष समस्या देखने को नहीं मिली है। हालांकि मुख्यालय सहित जिले के आधे से अधिक हिस्से में शनिवार की शाम हुई बारिश के बाद आपूर्ति चरमरा गई। लोग देर शाम तक बिजली का इंतजार करते दिखे। शनिवार को फिरोजपुर फीडर से जुड़े मिश्राइनपुर और अभोली उपखंड की आपूर्ति फिर से बाधित हो गई। हालांकि उसे छह से सात घंटे के भीतर ठीक कर लिया गया। इसी तरह कटरा और गोपीगंज फीडर में भी शनिवार की सुबह ही इंसुलेटर में गड़बड़ी से कुछ देर के लिए बिजली व्यवस्था बाधित रही। संविदाकर्मी दिनभर फाल्ट दुरूस्त करने में लगे। उर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग को लेकर बिजली कर्मी 72 घंटे की हड़ताल पर है। जिला प्रशासन व संविदाकर्मियों की मुस्तैदी के कारण जिले में अब तक बिजली की कोई गंभीर समस्या देखने को नहीं मिली है। हालांकि शनिवार को अचानक हुई तेज बारिश के बाद मुख्यालय सहित जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। इसके अलावा वहिदानगर के कटरा फीडर पर लगभग चार घंटे तो मिश्रराईनपुर फीडर पर लगभग 16 घंटे बाधित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। इस फीडर से एक दिन पहले भी आपूर्ति बाधित थी। जहां संविदाकर्मियों ने 20 घंटे बाद तकनीकी समस्या दूर करके आपूर्ति बहाल की थी। शनिवार को भदोही, ज्ञानपुर, गोपीगंज, खमरिया, वहिदानगर और औराई, घोसिया जैसे इलाकों में बिजली आपूर्ति की थोड़ी बहुत समस्या देखी गई। तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन की टीम लगातार भ्रमण करती रही। इसके अलावा उपकेन्द्रों पर मजिस्ट्रेट व लेखपालों की तैनाती के साथ तथा 468 संविदाकर्मी लगातार अलर्ट मोड पर रखे गए हैं। -
विज्ञापन

धरनास्थल पर डटे रहे बिजलीकर्मी
ज्ञानपुर। अपनी मांगों को लेकर बिजलीकर्मी तीसरे दिन शनिवार को भी धरना स्थल पर डटे रहे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैँ। उनका कहना है कि व्यवस्था बिगाड़ना हमारा उद्देश्य नहीं है। ऊर्जा मंत्री अपने वादे को पूरा करते हुए प्रदेश नेतृत्व के साथ हुए समझौते को पूरा करें। धरना प्रदर्शन करने वालों में जयकार पटेल, ईश्वर सरन सिंह, संजय यादव, रविन्द्र पाल, राहुल सुन्दरम, हरिशंकर कुशवाहा, ब्रह्मदत्त पटेल, अभिषेक प्रजापति, माधव द्विवेदी, सत्य प्रकाश, मनोज कुमार, आनंद प्रकाश, प्रमोद चौहान आदि रहे।
ज्ञानपुर। कार्य बहिष्कार के समय बिजली आपूर्ति में किसी तरह का व्यवधान न आए, इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने छोटे-बड़े उपकेंद्रों का निरीक्षण कर कुछ फीडरों से बाधित बिजली की तकनीकी गड़बड़ी को दूर कराया। डीएम गौरांग राठी और एसपी डॉ.अनिल कुमार ने अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार के साथ गोपीगंज उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि आपूर्ति में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अफसरों ने वहिदानगर, लालानगर, घोसिया, खमरिया, ग्यानपुर, सीतामढ़ी, सेमराध, रमईपुर, औराई, चकापुर, महराजगंज, फत्तूपुर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। विद्युत मजदूर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक धीरेंद्र प्रताप कौशल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने संघर्ष समिति की मांगों पर सार्थक निर्णय नहीं लिया तो कर्मचारी गिरफ्तारी देने को भी तैयार हैं। उन्होंने संविदा कर्मियों को बर्खास्त करने और कार्य बहिष्कार में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई को तानाशाही का रवैया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें