सीतामढ़ी। गंगा के जलस्तर में बुधवार को भी वृद्धि जारी रही। तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार शाम तक जलस्तर 76.850 मीटर तक पहुंच गया है। लगभग दस दिन पहले जलस्तर 78.020 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद फिर तेजी से घटने लगा था। सोमवार से जलस्तर में फिर से वृद्धि शुरू हुई है। शाम 6 बजे 75.550 मीटर, मंगलवार शाम 6 बजे 76.350 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया था। इस तरह सोमवार से मंगलवार की शाम 6 बजे तक 24 घंटे में जलस्तर में 0.800 मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। एक्सईएन नहर सुधीर पाल ने बताया कि बुधवार की सुबह 8 बजे जलस्तर 76.700 मीटर था, जो शाम चार बजे तक 76.850 मीटर तक पहुंच गया है।