फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पीएम आवास की दीवार तोड़ी, ले गए खिड़की, दरवाजे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां थाना क्षेत्र के महजूदा गांव में अराजकतत्व निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास की दीवार तोड़ कर दरवाजा और खिड़की आदि उठा ले गए। लाभार्थियों ने सुरियावां कोतवाली तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने सुरियावां थाने में तहरीर दी कि जमीन न होने के कारण तत्कालीन जिलाधिकारी गौरांग राठी ने गांव में छह लोगों को जमीन आवंटित की और प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराया। उस जमीन पर कुछ लोग पहले से ही कब्जा किए हुए थे। पिछले महीने एसडीएम के निर्देश पर राजस्व व पुलिस टीम ने आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया था। अवैध कब्जा करने वाले लगातार आवास निर्माण में अवरोध कर रहे थे। पुलिस ने कई बार मौके पर पहुंच कर विवाद शांत कराया। शनिवार की रात अराजक तत्वों ने निर्माणाधीन पीएम आवास की दीवार तोड़ दी। दरवाजे और खिड़खियां उठा ले गए। पीड़ित वीरेंद्र गौतम, करिया, अमित गौतम, छब्बू, रमेश ने सुरियावां पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राम नगीना यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें