फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक्षालय कक्ष पर पुलिस के कब्जे से दिखे नाराज

Sat, 10 Oct 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 उनके सैलून से उतरते ही पहले पूरे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रियों की शिकायत पर प्रतीक्षालय कक्ष का निरीक्षण किए। वहां यात्रियों के बजाय पुलिस का कब्जा देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

 इसके बाद स्टेशन के कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
स्टेशन पर शाम छह बजे पहुंचने पर मंडल प्रबंधक ने प्लेटफार्म परिसर में साफ-सफाई निरीक्षण किया। अंदर बाहर निरीक्षण के बाद टिकट कक्ष में पहुंचे, इसके बाद लोगों की शिकायत पर प्रतीक्षा कक्ष प्रथम और द्वितीय में भी जाकर निरीक्षण किया।
प्रतीक्षालय कक्ष में यात्रियों के बजाए पुलिस के कब्जा किए रहने की शिकायत मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद पेयजल टंकी का भी निरीक्षण किया और टोटियों को चेक किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय जाकर स्टेशन की समस्याओं को दूर करने के लिए दिशा निर्देश दिया। साथ ही स्टॉफ से भी स्टेशन के बारे में जानकारी ली। इसके पूर्व सुबह विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण करतेअपने विशेष सैलून से इलाहाबाद गए थे।
विज्ञापन

 प्रबंधक के साथ में वरिष्ठ डीसीएम पीसी जायसवाल, वरिष्ठ डीओ प्रवीण पांडेय, एसके गुप्ता, सहायक स्टेशन मास्टर सौरव कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें