फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: इंतजार खत्म, आज धरातल पर उतरेगा 853 करोड़ का निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी यानि भूमिपूजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को कलेक्ट्रेट और तीन ब्लॉकों में विधानसभावार 853 करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारा जाएगा। जनप्रतिनिधि और अधिकारी इकाइयों की स्थापना के लिए भूमिपूजन करेंगे। 81 निवेशकों में 10 करोड़ से अधिक निवेश करने वाले 41 निवेशक जहां लखनऊ जाएंगे वहीं 40 जिले में ही रहेंगे। इससे 3700 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

बीते साल फरवरी माह में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रिकार्ड 114 उद्यमियों ने लगभग 1400 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद से ही जिला उद्योग विभाग निवेशकों की औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को लेकर प्रयास कर रहा था। विभाग की ओर से निवेशकों की राह में आने वाली परेशानियों को दूर करते हुए उनके निवेश का रास्ता साफ हुआ। विभाग की ओर से जिले में 853 करोड़ की लगभग 81 इकाइयों के स्थापना को हरी झंडी दी है। सोमवार को होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इन औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन किया जाएगा। 81 औद्योगिक इकाइयों में सबसे अधिक एमएसएमई के तहत 45 औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। जिनकी लागत 568 करोड़ है। उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक ने बताया कि वर्ष 2023 में 10 से 12 फरवरी के बीच आयोजित यूपी ग्लोबल समिट के दौरान जिले के 114 निवेशकों ने 1400 करोड का प्रस्ताव दिया था। इसमें 50 से अधिक इकाईयां निर्माण प्रक्रिया में हैं। कुछ तो बनकर तैयार हो चुकी है, जबकि शेष प्रस्तावकों को भूमि की आवश्यकता है। स्थापना से 3700 लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि 10 करोड़ से अधिक निवेश करने वाले 41 निवेशक लखनऊ जाएंगे जबकि 40 जिले में रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय भूमिपूजन कलेक्ट्रेट और विधानसभा वार होने वाला कार्यक्रम औराई का औराई ब्लॉक, ज्ञानपुर का ज्ञानपुर ब्लॉक और भदोही ब्लॉक का कलेक्ट्रेट में ही होगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें