ज्ञानपुर। नगर पंचायत अधिकारियों की उदासीनता के कारण शीतल पाल तिराहा पर लगी वॉटर वेंडिग मशीन (आरो) छह माह से बंद है। इससे लोगों काे इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी इसको लेकर अनभिज्ञ बने बैठे हैं। विभागीय अधिकारी इसकी मरम्मत को लेकर बजट का रोना रो रहे हैं।
नगर पंचायत ज्ञानपुर में राहगीरों और स्थानीय निवासियों को शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए साल 2022 में करीब 6 लाख 49 हजार रुपये की लागत से आरओ वाटर वेडिंग मशीन लगाई गई थी। शीतल पाल तिराहा पर लगी यह मशीन छह माह से खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में जब यह मशीन लगी थी, तब एक महीने तक बेहतर तरीके से चली। उसके बाद इसमें ग्रहण लग गया। मशीन हर महीने ही खराब होने लगी। कई बार अधिकारी इसकी मरम्मत कराया लेकिन हालत नहीं सुधरी। मशीन का संचालन होने से न केवल राहगीर बल्कि केएनपीजी कॉलेज के विद्यार्थी भी अपनी पास बुझाते थे। चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि नगर में कई काम कार्य कराए जा रहे हैं। खराब पड़ी आरओ मशीन को गर्मी के पहले बनवा दिया जाएगा।