फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड नंबर एक पूरेरजई निवासियों ने शनिवार को सभासद के खिलाफ प्रदर्शन कर मनमानी का आरोप लगाया। बताया कि लगभग तीन वर्ष पहले लाखों रुपये से बनाई गई जल निकासी पूरी तरह से खराब हो जाने के कारण न घरों से निकलने वाला पानी मुख्य नाला तक पहुंच रहा है न बारिश का। वार्ड में चारों ओर बजबजा रही गंदगी और जलजमाव से निकलने वाली दुर्गंध संक्रमित बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन बोर्ड की बैठक में करोड़ों रुपये का बजट पारित कर सहमति जताता है लेकिन सभासद अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से निवारण कराने में हमेशा पीछे रहते हैं। उपेक्षा का परिणाम है कि वार्ड में रहने वाले परिवार गंदगी और गंदे पानी के जमाव से आवागमन तक नहीं कर पाते। अन्य क्षेत्रों से पहुंचने वालों की बात करना बेमानी होगी। महामारी में खर्च होने वाली धनराशि का कोई हिसाब न होने से विकास के नाम पर सिर्फ कागजी कोरम पूरा कराया जा रहा है जिसे अब बर्दाश्त नहीं कि या जाएगा। एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान कराकर वार्ड में संक्रमणरोधी दवाएं, ब्लीचिंग, चूना का छिड़काव नहीं कराया गया तो वार्डवासी डीएम का घेराव करने के लिए विवश होंगे जिसकी जिम्मेदारी सभासद और पालि का प्रशासन होगा। प्रदर्शन करने वालों में राजन गुप्ता, महेंद्र, कुंभकरण, राजकुमारी, लल्लन गुप्ता, गोपाल जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें