उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में वैक्सीन खत्म हो जाने से तीन दिनों तक टीकाकरण कार्य प्रभावित रहा। इस क्रम में बुधवार को देर शाम तक वैक्सीन आने के बाद अब जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी में गुरुवार से वैक्सीन लगाई जाएगी।
दअरसल, कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए सरकार से लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरा जोर लगाए हुए हैं। इस क्रम में जगह-जगह जागरूकता के कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसके अलावा धार्मिक गुरुओं से भी अपील भी कराई जा रही है।
उधर टीकाकरण में तेजी आई तो फिर मंगलवार को इसकी रफ्तार पर वैक्सीन की कमी से ब्रेक लग गया था। जब से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगनी शुरू हुई है, तब इसमें काफी तेजी आई है। नतीजतन आए दिन वैक्सीन कमी से लोगों में नाराजगी भी देखी गई। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि वैक्सीन की कमी आने से टीकाकरण प्रभावित हुआ है। बृहस्पतिवार को समय से लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।