मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण सोमवार को उमरिया गांव में दिया गया। एक निजी संस्था की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाया गया।
प्रशिक्षण के पहले दिन मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। सरकार कई योजनाएं चलाकर उनके विकास पर काम कर रही है। इस मौके पर मुरलीधर शर्मा, विनय श्रीवास्तव, सतीश चंद्र पांडेय, ज्योति मौजूद रहे।