फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: त्रिस्तरीय कमेटी ने 9.65 करोड़ की परियोजना का जाना हाल

विज्ञापन
ज्ञानपुर संस्कृत महाविद़यालय का निरिक्षण करते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नौ करोड़ 65 लाख की लागत से पटेल नगर स्थित निर्माणाधीन संस्कृत महाविद्यालय भवन और जीआईसी में छात्रावास का सोमवार को डीएम की गठित कमेटी ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। कार्यदायी संस्था से गुणवत्तापूर्ण काम कराने के निर्देश दिए। पटेल नगर स्थित राजकीय संस्कृत महाविद्यालय परिसर में दो मंजिला नया भवन और विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में तीन मंजिला छात्रावास बनाया जा रहा है। इस पर नौ करोड़ 65 लाख खर्च होंगे। करीब चार महीने पहले शिलान्यास के बाद कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम की ओर से काम कराया जा रहा है। परियोजना की निगरानी के लिए डीएम शैलेष कुमार ने कमेटी गठित किया है। सोमवार को ग्रामीण अभियंत्रण की अधिशासी अभियंता प्रज्ञा परमिता, डीआईओएस अंशुमान और उपायुक्त एनआरएलएम ने दोनों कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से काम को गुणवत्तापूर्वक कराने का निर्देश दिया। हिदायत दिया कि काम में किसी भी स्तर पर कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें