सीतामढ़ी में सोमवार को सामूहिक विवाह होगा। इसमें 30 जोड़े सात फेरे लेंगे। सीतामढ़ी ट्रस्ट की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बहुद्देशीय हाॅल में बनाई गई तीन मंडप में 10-10 बेटियों की शादी होगी। सीता मंदिर से बरात उठाई जाएगी।
सीता समाहित स्थल ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी रविवार शाम तक होती रही। बहुद्देशीय हाॅल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। ट्रस्ट के सदस्य कैलाशचंद्र ने बताया कि सोमवार को सुबह नौ बजे दयावंती पुंज माडल स्कूल की शिक्षिकाएं कलश में गंगा जल लेकर सीता मंदिर पहुंचेंगी।
इसके बाद गाजे-बाजे के बीच शेरवानी में सजे दूल्हों की बरात सीतामढ़ी मंदिर से होते हुए पंडित कन्हैयालाल पुंज मल्टी पहुंचेगी। विवाहोत्सव की रस्म पूर्ण होने पर जोड़ों को उपहार दिया जाएगा। सीतामढ़ी समाहित ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह में पूर्वांचल के कई जिले के जोड़े पहुंचते हैं। संवाद