सुरियावां रेलवे स्टेशन से बाबा धाम रवाना होते कांवड़िया। संवाद
- फोटो : BHADOHI
सुरियावां। बाबा बैजनाथ धाम जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तीसरा जत्था मंगलवार को जयकारा लगाकर रवाना हुआ। जत्थे में शामिल शैलेश सिंह, बलराम कौशल, बबलू कौशल, पप्पू अग्रहरी, महाजन अग्रहरी, अजय मोदनवाल, उमरेश कौयल, बबलू उपाध्याय, शैलेश पाठक, आशीष पाठक सुरियावां रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां से सभी भक्त इंटरसिटी ट्रेन पकड़ कर बाबा धाम की ओर रवाना हो सके। भक्तों ने बताया कि अब तक दो जत्था बाबा धाम में जलाभिषेक कर सकुशल लौट चुका है। भक्त सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे। भक्तों को स्टेशन तक पहुंचाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही।