वहिदानगर। चंदापुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्वीफ्ट कार सवार उचक्कों ने दो गैलन में 13 हजार का डीजल भरवाकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप मालिक जितेंद्र मिश्रा ने वाहन चालकों के खिलाफ तहरीर दी है।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचक्कों को खोजने में जुटी है। बृहस्पतिवार की देर शाम एक स्विफ्ट कार में सवार उचक्के कोइरौना के चंदापुर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे।
इससे से एक नीचे उतरा और ड्यूटी पर तैनात पेट्रोल पंप कर्मचारी सभा शंकर यादव से बोला कि कार में रखे दो गैलन में डीजल भर दो। कर्मचारी दो गैलन में 12,774 रुपए का डीजल भर दिया।
इसके बाद उसने गाड़ी में गैलन रखने में सहायता करने की बात कही। जैसे ही कर्मचारी ने गाड़ी में गैलन रखा। दोनों युवक कार में बैठकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।