फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सोने की चेन ले उड़ा उचक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मिर्जापुर रोड स्थित एक वैवाहिक लॉन में रविवार की रात संदिग्ध उचक्के ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया। महिला कोल्ड ड्रिंक पीते ही अचेत हो गई और संदिग्ध युवक महिला के गले से सोने की चेन निकाल कर फरार हो गया। जानकारी होने पर परिजनों ने अचेत महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

परिजनों ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कोइरौना थाना क्षेत्र निवासी महेश अग्रहरी की पुत्री की शादी रविवार को मिर्जापुर रोड स्थित एक लॉन में थी। शादी समारोह में प्रभुनाथ अग्रहरी अपनी मां को लेकर शामिल होने आए थे। देर रात एक संदिग्ध युवक वेटर के रूप में आया और मां को कोल्ड ड्रिंक देकर चला गया। वह कोल्ड ड्रिंक का सेवन कर अचेत हो गईं। उसी बीच युवक माता के पास पहुंच कर गले में पहने 1.5 ग्राम की सोने की चेन झपट कर भाग निकला था। होश में आने पर उन्होंने आपबीती बताई। इसके बाद फिर से अचेत हो गईं। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने कहा कि मामले की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें