गोपीगंज। कोतवाली के तिलेश्वरनाथ धाम मंदिर में बुधवार रात चोर ने मंदिर का घंटा काटने का प्रयास किया। सफल न होने पर वह पुजारी का सामान लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। तिलेश्वरनाथ मंदिर में रात साढ़े बारह बजे चोर मंदिर की सीढ़ियों से होते मंदिर के मुख्य द्वार पर नंदी महराज के पास पहुंचता है। मंदिर में लगे घंटे को काटने का प्रयास करता है। काफी प्रयास के बाद भी जब वह सफल नहीं होता है तो मंदिर के नीचे पुजारी के कमरे में जाकर वहां उनके सामानों को समेट कर निकल जाता है। सुबह लोगों को मंदिर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुजारी ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। लोगों का आरोप था कि पुलिस का गश्त एकदम नहीं हो रहा है। इससे चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। चार महीने पहले भी इसी मंदिर से चोरों ने दर्जनों घंटा उड़ा ले गए थे। आसपास कई चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया था, लेकिन अब तक पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी है।