फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News : बहन पार्टी में गई थी और किशोरी ने की खुदखुशी, घर में मचा कोहराम, पुलिस कर रही तफ्तीश

Thu, 13 Feb 2025 07:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

बहन मौसी के यहां जन्मदिन की पार्टी में गई थी और घर में अकेली किशोरी ने खुदखुशी कर ली। मृतका कक्षा नौ की छात्रा बताई जा रही है घटना के बाद घर में कोहराम मच गया और सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औराई कोतवाली क्षेत्र के जेठुपुर दलित बस्ती में कक्षा नौ की एक छात्रा ने खुदखुशी कर ली। छात्रा ने दुपट्टे के सहारे फंदा बनाया था। घटना के समय घर में केवल उसके दादा और दादी मौजूद थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद फारेसिंक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


औराई कोतवाली क्षेत्र के जेठूपुर दलित बस्ती निवासी जितेंद्र कुमार दलित बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। उनके पत्नी मीना देवी की कुछ साल पहले ही बीमारी के कारण मौत हो गई थी। घर पर उनकी दो बेटियां और उनके माता-पिता रहते हैं।

उनकी दूसरे नंबर की लड़की संजना घोसिया के एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। बताया जा रहा है बुधवार को मौसी के यहां किसी का जन्मदिन था। जिसके कारण उसकी संजना की बड़ी बहन परिवान के अन्य सदस्यों के साथ वहां गई थी। इधर घर पर संजना और उसके दादा-दादी थे।
विज्ञापन


खाना पीना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। बताया जा रहा है कि इस बीच कमरे में संजना ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह संजना देर तक नहीं उठी तो उसकी दादी इंद्रावती कमरे गई। कमरे में संजना का शव फंदे से लटकता देख दंग रह गई।

उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना। इधर सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं फारेसिंक टीम के साथ जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें