फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो लेखपालों समेत कंप्यूटर ऑपरेटर पर कार्रवाई की लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के खेमईपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन का फर्जी पट्टा करने के मामले में दो लेखपालों और एक कंप्यूटर ऑपरेटर से जवाब मांगा गया है। तहसीलदार की जांच के बाद एसडीएम बरखा सिंह ने तीनों से स्पष्टीकरण मांगा है। एक सप्ताह में संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार की जांच में सामने आया कि दोनों लेखपालों ने खतौनी में 13 लोगों के नाम किए गए फर्जी पट्टे के लिए जमीन का नया नंबर अंकित कर दिया। उन्होंने 15 बीघा जमीन इनके नाम दर्ज की। पूर्व की खतौनी में जमीन का क्षेत्रफल कम था, लेकिन उन्होंने पट्टा अधिक का कर दिया था।
एसडीएम ने लेखपाल लवकुश यादव, मनीष पांडेय के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर अवधेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। बताया कि प्रकरण में सामने आया कि खतौनी फसली वर्ष 1429-1434 को लेखपालों ने खतौनी में एक नया गाटा अंकित कर दिया। उस गाटे में 15 बीघा जमीन का क्षेत्रफल दिखाया, जमीन के विभिन्न नंबर अंकित कर दिए।
विज्ञापन

टीम ने पूर्व की खतौनियों को चेक किया तो विभिन्न नंबरों की जमीन को जोड़ने पर वह कम हो रही थी। इससे जो कृषि पट्टा किया गया। वह ज्यादा जमीन पर कर दिया गया। इन कमियों को देखते हुए दोनाें लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिस कंप्यूटर ऑपरेटर ने यह कार्य किया है, उसे भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें