दयावंती पुंज माडल स्कूल में प्रख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम के 127वें जयंती पर सोमवार से सप्ताह व्यापी गणित सप्ताह का आयोजन किया गया।
शिक्षकों ने रामानुजम के सिद्धांतों एवं कार्यों की चचा और उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने रामानुजम के सिद्धातों से संबंधित माडलों को रोचक ढंग से प्रदर्शित किया।
विद्यालय के शिक्षकों के संरक्षण में गणित से जुड़े खेल का आयोजन किया गया। प्रतिभागी छात्रों ने बुद्धि कौशल, प्रेरणा से जुड़े विभिन्न माडलों के जरिए अपनी विलक्षण बुद्धि का परिचय दिया।
प्रदर्शनी में आए आगंतुकों ने बच्चों की मेधा की सराहना की। सप्ताह व्यापी कार्यक्रम में गणित के रोचक खेल एवं गणित दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा एक और दो के छात्रों ने हिस्सा लिया। गणित प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानाचार्य डा. राजकुमारी ने किया।
इस दौरान झूलेदार ब्रिज, काइलोमीटर, गेम्स, नंबर इन नंबर, मैथ माडल आदि माडल पेश किया। कार्यक्रम की समन्वयक शिल्पी प्रिया एवं अन्य गणित के शिक्षकों ने सहभागिता दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने उत्कृष्ट माडल तैयार करने वाले छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किया। इस मौके पर धर्मेन्द्र त्रिपाठी, सविता तिवारी, पवन सिंह, शुभेंद्र सिंह, राजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।