औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाइयों का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ और महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर प्रो. सविता भारद्वाज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें सरस्वती वंदना, महाराष्ट्र की लावणी, राजस्थान का घूमर, गुजरात का गरबा नृत्य, ब्रज की होली आदि नृत्य प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनुज कुमार सिंह डॉक्टर योगेंद्र लाल वर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण विषय पर चतुर्थ सामान्य एकदिवसीय शिविर आयोजित किया गया। जिसके तहत छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर पौधों को पानी दिया। प्राचार्य डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी ने सभ्ज्ञी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुचिता वर्मा, आराधना वर्मा, रीना सिंह, विनोद मिश्र, प्रज्ञा वर्मा, अमरनाथ जैन, रमोद कुमार मौर्य आदि रहे।