फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ऑनकाल होगे विशेषज्ञ,तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। होली की हुडदंग में अधिकांश लोग घायल हो जाते हैं। नशे की लत के चलते कई बाइक सवार फिसलकर गिरते हैं। पकवान खाकर, भांग और शराब के नशे में तमाम लोग अस्पताल पहुंचते हैं। स्वास्थ्य महकमा ने भी इससे निपटने की तैयारी कर ली है। जिला चिकित्सालय, एमबीएम और सीएचसी पर चिकित्सकों, फार्मासिस्ट सहित स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी इमरजेंसी में तीन शिफ्ट में लगाई गई है। विशेषज्ञ ऑनकाल ड्यूटी पर रहेंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें एक घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचना होगा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही के अलावा दुर्गागंज, गोपीगंज, डीघ, औराई, सुरियावां, भदोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक ऑनकाल ड्यूटी पर रहेंगे। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ को एक घंटे के अंदर अस्पताल बुलाया जाएगा। होली सोमवार को हैं। होली की मस्ती अभी से शुरु हो गई है।
शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में एक व्यक्ति उपचार कराने पहुंचा जो नशे में धुत था। उसके परिजन जब उसे पकड़ कर इमरजेंसी में ले आए तो मरीज वहां से भागकर दवा काउंटर के पास आकर बैठ गया। चिकित्सक के पास दवा लेने जा ही नहीं रहा था। होलिका दहन के दिन से ही सड़क पर हुड़दंग शुरू हो जाती है। रविवार से ऐसे मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार से ही विशेषज्ञ व सर्जन ऑलकाल होंगे। तीन शिफ्ट में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें चार डॉक्टर, फार्मासिस्ट, ईएमओ, नर्स अन्य स्वास्थ्यकर्मी होंगे। जो आठ- आठ घंटे के शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। अवकाश पर रहने वाले विशेषज्ञ, सर्जन ऑनकाल होंगे। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि होली को लेकर चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। जिसकी सूचना सभी स्वास्थ्यकर्मी को दी गई है। समय से पहुंच कर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मी से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें