फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलने तक चलेगा संघर्ष

Thu, 24 Sep 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 संगठन के जिला संरक्षक जय कुमार सिंह ने कहा कि जब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले कई साल से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है।
सरकार आश्वासन देने के बाद उस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं से सरकार विभागीय कार्य के अलावा अतिरिक्त कार्य कराती है, उसका भुगतान भी समय से नहीं किया जाता। इससे कार्यकर्ताओं को अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

 आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी केंद्रों की जांच के नाम पर उनका उत्पीड़न करते हैं। इस दौरान ज्ञानपुर परियोजना के पदाधिकारियों का चयन हुआ।
इसमें गीता तिवारी को ब्लाक अध्यक्ष, रेनू मौर्य उपाध्यक्ष, कोमल पांडेय, महामंत्री, पूनम मालवीय संगठन मंत्री मनोनीत किया। इस मौके पर सरस्वती, शीला यादव, बिंदू, स्नेहा, सरिता, प्रमिला, रीना, मीना, उमा, अनिता, कलावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें